रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सफाई मित्रों की हड़ताल, शहर की सफाई व्यवस्था चरमरायी

SATISH KUMAR

15 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई मित्रों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था
बनखेड़ी नगर से रोजाना निकलता है 15-20 ट्रॉली कचरा
बनखेड़ी। नगर परिषद बनखेड़ी में कार्यरत सफाई मित्र अपनी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मंगलवार दोपहर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को सफाई मित्र नगर परिषद कार्यालय के समीप धरने पर बैठे रहे। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है।
सफाई मित्रों ने बताया कि आमरण अनशन पर बैठे रविशंकर वाल्मीकि, अजाक्स जिलाध्यक्ष के समर्थन में स्थानीय शाखा पिपरिया के कर्मचारी 8 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी के समर्थन में बनखेड़ी के सफाई मित्रों ने सीएमओ निशांत श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विजय कुमार सनस एवं तहसीलदार मनोज नागवंशी को सामूहिक रूप से लिखित सूचना दी है।
*दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने की मांग-*
सफाई मित्र राजू खरे और चिरोंजी लाल विशोपीया ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। राजू खरे ने बताया कि दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के लिए शासन स्तर से कई बार जानकारी मांगी गई, लेकिन अब तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। बनखेड़ी नगर परिषद में करीब 60 सफाई मित्र कार्यरत हैं, जिनमें 25 दैनिक वेतनभोगी हैं। इसके अलावा 14 मानदेय कर्मियों को कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। सफाई मित्रों ने इन सहित 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की है।
*हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगी सफाई-*
नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक मदन मोहन चौकसे ने बताया कि सफाई मित्रों ने रविशंकर वाल्मीकि के समर्थन में हड़ताल की सूचना दी है। हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था पूर्व की तरह नियमित रूप से शुरू करा दी जाएगी।
*रोज निकलता है 15 से 20 ट्रॉली कचरा-*
बनखेड़ी बाजार सहित नगर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन करीब 15 से 20 मैजिक-ट्रॉली कचरा निकलता है।
ऐसे में यदि सफाई मित्रों की हड़ताल लंबी खिंची तो शहर में जगह-जगह कचरा जमा होने की स्थिति बन सकती है। नागरिकों का कहना है कि हड़ताल के दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील करनी चाहिए, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह बिगड़ने से बचाया जा सके।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी