शुरू न्यूज़
नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलिया पिपरिया में खेत पर बने एक घर में 22 वर्षीय नवविवाहिता शीतल मेहरा ने मंगलवार, 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शीतल मेहरा का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व ग्राम लामटा निवासी सूरज मेहरा से हुआ था, और वे दोनों शादी के बाद से ही खेत पर बने घर में रह रहे थे।
घटना की जानकारी मिलने पर बनखेड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया और मर्ग क्रमांक 48/2026 धारा 193 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए शीतल के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड