शुरू न्यूज़
भाजपा नेता नवनीत नागपाल, जिन्हें डब्लू भैया के नाम से जाना जाता है, का 60वां जन्मदिन शुक्रवार को पिपरिया-बनखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर उनका जन्मदिन मनाया। साथ ही, पुष्पमालाएं पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस विशेष दिन पर डब्लू भैया ने बनखेड़ी जनपद पंचायत परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक मौजूद रहे। जनसरोकारों और संगठनात्मक सक्रियता के कारण क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है, जिसके चलते उनके जन्मदिन पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड