उज्जैन में ट्रैक्टर व्यवसायी की हत्या: माधव नगर पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस
उज्जैन:
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर ट्रैक्टर व्यवसायी की निर्मम हत्या के मामले में उज्जैन की माधव नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महज़ 24 घंटे पहले पुरानी रंजिश और विवाद के चलते बदमाशों ने ताबड़तोड़ डंडे और चाकू से हमला कर एक युवा ट्रैक्टर व्यवसायी की हत्या कर दी थी। सनसनीखेज वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को उनका जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा किया जा सके। पुलिस इस मामले में आगे की सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड