शुरू न्यूज़
गढ़वा के संग्रहे खुर्द-पंचायत के अंतर्गत बिनवाड़ी के ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर बेहद परेशान हैं। स्थानीय पंचायत के मुखिया और सरपंच को अपनी फरियाद सुना-सुनाकर थक चुके इन ग्रामीणों की समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। पंचायत प्रतिनिधियों से निराश होकर अब लोगों ने लिखित रूप में ‘भारत समाचार बुलेटिन’ को अपनी समस्या की जानकारी दी है। ग्रामीणों ने माननीय विधायक महोदय, सांसद महोदय, गढ़वा के उपायुक्त महोदय और गढ़वा बीडीओ से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि संग्रहे खुर्द के पंचायत वासियों को इस गंभीर समस्या से निजात दिलाई जाए। ग्रामीणों का मानना है कि जनता ही सर्वोपरि है और नर सेवा ही नारायण सेवा है।
अपनी बदहाली पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने ‘गरीबी मिटाओ, देश बचाओ’ का नारा दिया है। उन्होंने पंचायत को विकासशील बनाने के लिए चोर-लुटेरों को हराने का पुरजोर आह्वान किया है। ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक क्षेत्र में घटिया राजनीति रहेगी, तब तक पंचायत का विकास मुमकिन नहीं है। संग्रहे खुर्द-पंचायत के लोग इस समय बेहद परेशान हैं और उन्होंने तीखा सवाल उठाया है कि दबंग मुखिया के इस उत्पीड़न से आखिरकार उनकी जान कब छूटेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड