शुरू न्यूज़
झारखंड के रांची जिले में एक अत्यंत चिंताजनक घटना सामने आई है, जहाँ तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझीडीह गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय संजय लोहरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनकी पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ रहने के इरादे से अपने प्रेमी और कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
अपराध को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने साक्ष्यों को छिपाने के उद्देश्य से संजय लोहरा के शव को जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर गहनता से जांच की। जांच के उपरांत टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस प्रकार की घटनाओं में लगातार वृद्धि होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सोशल मीडिया पर भी ऐसी खबरें अक्सर देखने को मिल रही हैं, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते कोई न कोई ‘शहीद’ हो रहा है। यह प्रवृत्ति ‘ट्रेडिंग’ सी हो गई है, जो गहरी चिंता का विषय है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड