आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर नगर निगम गोरखपुर एवं senior citizen Day Care सेंटर द्वारा आयोजित एक भव्य संगीत एवं सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित हुआ एवं आदरणीय श्री जिलाधिकारी महोदय, आदरणीय श्री नगर आयुक्त महोदय, आदरणीय श्री उपनगर आयुक्त महोदय, तथा विगत तीन सम्मानित महापौर आदरणीय श्रीमती अंजु चौधरी आंटी, डा• सत्या पांडे दीदी, श्री सीताराम जायसवाल भैया, आदरणीय श्री शीतल पांडे भैया,बड़े भैया श्री गिरजा शंकर पति त्रिपाठी जी, तथा अन्य सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति में आदरणीय जिलाधिकारी महोदय के हाथों से चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने हेतु आशीर्वाद के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
प्राप्त अन्य सभी सम्मानों की तरह इस अमूल्य सम्मान को भी परम पूज्यनीय श्री गुरुदेव जी के चरण पादुका को छूते हुए आप सभी को सादर समर्पित कर रहा हूं मैं।
इस विशेष अवसर पर सबके अनुरोध पर एक गाना भी प्रस्तुत किया। आशा करता हूं आप सभी का स्नेह प्रेम एवं आशीर्वाद सदैव मुझे प्राप्त होता रहेगा जिससे मेरी सांस चलने तक मैं आपके एवं पूरे समाज के सदैव काम आता रहूं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड