चिल्लूपार BSP रैली से पहले भीम आर्मी का बड़ा हमला, प्रिंस आजाद बोले- ‘फिर ठगने का प्रयास’ रैली में न जाने की अपील
चिल्लूपार विधानसभा में आज होने वाली BSP की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रिंस आजाद ने एक वीडियो जारी कर रैली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो में प्रिंस आजाद ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने पहले SC-ST Act और UGC समेत बहुजन समाज से जुड़े मुद्दों का विरोध किया, वही लोग अब बहुजन समाज के बीच आकर राजनीतिक समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले ‘जय भीम’ नहीं बोलते थे, वे अब ‘जय भीम’ बोल रहे हैं और इसे उन्होंने राजनीतिक रणनीति बताते हुए बहुजन समाज के लोगों से सतर्क रहने की अपील की।
प्रिंस आजाद ने लोगों से BSP की रैली में शामिल नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करना बहुजन समाज के हित में नहीं होगा।
आप इस पूरे बयान को कैसे देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#Chillupur #ChillupurNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #BSP #BhimArmy #PrinceAzad #BahujanPolitics #UPPolitics #PoliticalNews #BSPNews #DainikAdhyay
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड