जहानाबाद : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
जहानाबाद – परस बीघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शहर के बड़ी संगत मोहल्ला निवासी विजय सिन्हा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। सौरभ मुजफ्फरपुर में एक इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार सौरभ सोमवार की शाम मुजफ्फरपुर से स्कूटी से अपने घर जहानाबाद पहुंचे थे। घर आने के कुछ समय बाद वह गांधी मैदान में एक दोस्त से मिलने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद देर शाम से उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सौरभ कुमार के रूप में की। जांच के दौरान सौरभ की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ, लेकिन वह पूरी तरह रीसेट मिला और उसमें सिम कार्ड भी नहीं था। इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से मोबाइल का डेटा हटाकर सिम निकाल दिया और हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही परस बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है।अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम एवं फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड