76 की उम्र पैरों में जुनून, दिल में हिंदुस्तान! भारत भ्रमण पर पैदल निकले सरदार हरमिंदर सिंह का गोरखपुर में भव्य स्वागत
उम्र के 76वें पड़ाव पर जहां लोग आराम की जिंदगी बिताने की सोचते हैं, वहीं पंजाब के लुधियाना निवासी सरदार हरमिंदर सिंह पैरों में जुनून और दिल में देशप्रेम लेकर पैदल पूरे भारत की यात्रा पर निकले हैं। धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ वे देश के लोगों को एकता, समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
रविवार को उनके गोरखपुर आगमन पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ देशवासियों को दे रहे एकता, समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश; पांचों तख्त साहिबों की 9 बार कर चुके हैं पैदल यात्रा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड