रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

एफसीआई हॉकी एकेडमी ने 3-0 से जीता फाइनल, बनी जिला चैम्पियन

Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोरखपुर में FCI हॉकी एकेडमी का जलवा, 3-0 से फाइनल जीतकर बनी जिला चैम्पियन।
गोरखपुर, 29 अगस्त, 2026। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गोरखपुर में हॉकी का रोमांच चरम पर देखने को मिला। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में बीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 14 वर्षीय जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता में एफ.सी.आई. हॉकी एकेडमी गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में एफ.सी.आई. हॉकी एकेडमी गोरखपुर ने एम.एस.आई. इंटर कॉलेज गोरखपुर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शुरुआत से ही एफसीआई के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और एम.एस.आई. की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।
फाइनल से पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एफ.सी.आई. हॉकी एकेडमी का सामना रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर से हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में एफसीआई ने 3-2 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, पहले सेमीफाइनल में एम.एस.आई. इंटर कॉलेज गोरखपुर ने मौलाना आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल गोरखपुर को 2-0 गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
🏆 प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती चारु चौधरी, उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहीं। क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर द्वारा मुख्य अतिथि का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों को आशीर्वचन दिए।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक साहनी को भी बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ओलंपियन श्रीमती प्रेम माया, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र सिंह, अरविन्द विक्रम चौधरी, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुलाम सरवर, अवधेश दूबे, राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी डाली यादव, अंतरराष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक साहनी, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आभा पाण्डेय सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।
आयोजन में प्रशिक्षकों एवं खेल विभाग से जुड़े अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, ऑफिशियल्स एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
अंत में क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर ने मुख्य अतिथि, विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अनुसार 30 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में जिला स्तरीय बालक वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता तथा जिला स्तरीय बालक/बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी