रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर कप्तानगंज में होगा भव्य स्वागत वीसी पाण्डेय उर्फ चंद्रभान पाण्डेय
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के उपरांत अपने गृह जनपद महर्षि वशिष्ठ की पावन नगरी बस्ती में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं इसी क्रम में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भी उनके भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं वरिष्ठ भाजपा नेता वृंदावन चंद्रभान पाण्डेय के दिशा निर्देश में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत किया जाएगा उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने अपनी संगठनात्मक क्षमता समर्पण और निरंतर परिश्रम के बल पर पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हासिल की हैं राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर उनकी नियुक्ति बस्ती जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय है वृंदावन चंद्रभान पाण्डेय ने कहा कि हरीश द्विवेदी का गृह जनपद में प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है उनके स्वागत में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समर्थक उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं उनकी कार्यशैली में संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की स्पष्ट प्रतिबद्धता दिखाई देती है राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से बस्ती का गौरव और बढ़ा है उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही हरीश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा वृंदावन चंद्रभान पाण्डेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपने लोकप्रिय नेता का अभिनंदन करें उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती अपने बेटे को राष्ट्रीय महामंत्री की नई जिम्मेदारी मिलने पर गर्व महसूस कर रही है हरीश द्विवेदी के स्वागत में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी