*लखनऊ: लखनऊ जिला कोर्ट के आसपास अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई।*
हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार शाम लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के आसपास बने 72 अवैध वकील चैंबरों और दुकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इनमें नाले के ऊपर बने अवैध चैंबर भी शामिल हैं।
शाम करीब 4:30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद नगर निगम की टीम 8 बुलडोजर और हाईवा के साथ पहुंची। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कार्रवाई से पहले इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई।
नगर निगम ने इन अवैध निर्माणों को पहले ही चिन्हित कर नोटिस जारी किए थे और 30 अगस्त तक चैंबर खाली करने के निर्देश दिए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई।
कार्रवाई के दौरान वकीलों ने विरोध किया और अधिकारियों से केवल निर्धारित 72 चैंबरों व दुकानों पर ही कार्रवाई करने की मांग की। विरोध और बहस के बावजूद नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने का अभियान जारी रखा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड