गोरखपुर वालों के लिए खुशखबरी! अब एक नहीं, दो जगह मिलेगा ‘बिंदास’ स्वाद, खुला बिंदास-2
शहर में स्वाद के शौकीनों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके बिंदास ढाबा ने अब अपने स्वाद का दायरा और बढ़ा दिया है। ग्राहकों की बढ़ती पसंद और लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिंदास ढाबा की दूसरी शाखा ‘बिंदास-2’ का शुभारंभ कर दिया गया है।
बिंदास ढाबा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई बार यहां ग्राहकों की भीड़ इतनी बढ़ जाती थी कि जगह नहीं मिलने के कारण खाने के शौकीनों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता था। अब दूसरी शाखा खुलने के बाद ऐसे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बिंदास ढाबा खास तौर पर अपने नॉनवेज व्यंजनों, तंदूरी आइटम और हांडी मटन के लिए पसंद किया जाता है। इसके मेन्यू में मुगलई, बिरयानी और भारतीय व्यंजनों के साथ कई स्वादिष्ट विकल्प शामिल हैं, जो खाने के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
अब बिंदास-2 में भी ग्राहकों के लिए खास तैयारियां की गई हैं। नई शाखा में कौन-कौन से नए व्यंजन उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को किस तरह का स्वाद व अनुभव मिलेगा, इसकी जानकारी खुद बिंदास ढाबा के मालिक प्रणय प्रताप सिंह ने साझा की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड