शुरू न्यूज़
बाघमारा के डुमरा-कतरास मार्ग पर मुराईडीह खोदो नदी पुल के पास मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अरविन्द पांडे (उम्र 29), पिता प्रबोध पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। अरविन्द पांडे पाण्डेहडीह, बाघमारा के निवासी बताए जाते हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बरोरा पुलिस द्वारा घायल युवक को डुमरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण मौत हो गई।
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा गया है। अरविन्द पांडे बीसीसीएल ब्लॉक दो की आउटसोर्सिंग कंपनी गेल वेन में कार्यरत थे। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हरिना चौक को जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी घटना में शामिल बड़ी गाड़ियों के परिचालन पर लगाम लगाने और मृतक के आश्रित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर बाघमारा विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाने की मांग की। मौके पर विधायक और बाघमारा सीओ जी.एन. किस्कु के बीच वार्ता जारी है और फिलहाल सड़क जाम है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड