शुरू न्यूज़
आज चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया। राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनभर लोगों ने नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय यादव ने पीएम आवास योजना में एक बड़ा घोटाला किया है।
आरोप के अनुसार, उपाध्यक्ष विजय यादव ने पार्षद रहते हुए अपने परिवार के सदस्यों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाया, जबकि ये आवास धरातल पर बने ही नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “भ्रष्टाचार बंद करो, जनता का पैसा जनता को दो” जैसे नारे लगाए।
बिट्टू मिश्रा ने यह भी बताया कि उन्होंने इस संबंध में आरटीआई दाखिल की थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और आज तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने सफाई में अवैध वसूली, सड़क और नाली निर्माण में कमीशनखोरी सहित अन्य घोटालों का भी जिक्र किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड