₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

धनबाद के हिल कॉलोनी मजार में वक्फ समिति के पदभार को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति

प्रेम कुमार *पत्रकार*

धनबाद के रेलवे रोड स्थित हिल कॉलोनी मजार शरीफ में बुधवार को नई वक्फ प्रबंधन समिति के पदभार ग्रहण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नई समिति के सदस्य जब पदभार संभालने पहुंचे, तो पुरानी समिति ने इसका तीव्र विरोध किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए धनबाद थाना और बैंक मोड़ थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। नई समिति के अध्यक्ष कमल अशरफ ने बताया कि उनकी समिति का गठन झारखंड वक्फ बोर्ड के निर्देशों और न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के समन्वय से एसडीएम, जिला कल्याण विभाग और पुलिस की मौजूदगी में ही नई समिति को पदभार ग्रहण करना है। कमल अशरफ ने आरोप लगाया कि पुरानी समिति पदभार सौंपने में कोई सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने पुरानी समिति को यह सलाह भी दी कि यदि उन्हें कोई आपत्ति है, तो वे अपनी शिकायत वक्फ बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी