झारखंड बंद को लेकर कतरास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद
झारखंड बंद को लेकर कतरास में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद
कतरास। झारखंड बंद के आह्वान को लेकर मंगलवार को कतरास भाजपा मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सुबह करीब 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हेमंत सोरेन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने तथा अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह कर रहे थे। बंद को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड