प्रयागराज में खुला पहला ‘रिवोल्ट ई-बाइक हब’ विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया उद्घाटन
प्रयागराज: शहर के राजरूपपुर इलाके में दुर्गा मंदिर के पास पर्यावरण को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए रिवोल्ट ई-बाइक हब के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संचालक संदीप केसरवानी ने बताया कि यह पूरे प्रयागराज का इकलौता रिवोल्ट ई-बाइक शोरूम है।
यह ई-बाइक पेट्रोल की भारी बचत करती है और इससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता है।यह गाड़ी मात्र साढ़े तीन घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है, जिससे एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक का शानदार माइलेज मिलता है। ग्राहकों की सुविधा के लिए शोरूम पर बेहद कम डाउन पेमेंट और आसान फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं।वाहन खरीदने के लिए मात्र 9% वार्षिक ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। बेहतरीन ई-बाइक की शुरुआती कीमत मात्र 1,19,000 रुपये है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड