रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

प्रणव कुमार हत्याकांड: विधायक ने सरकार को घेरा, कहा- पिछड़ों-दलितों की हत्या पर मौन

Sanjay Verma

*प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक अनिता देवी के पति अशोक महतो, कहा- पिछड़ों-दलितों की लगातार हो रही हत्या, सरकार मौन*

नवादा : जिले में हुए सनसनीखेज प्रणव कुमार उर्फ पीयूष हत्याकांड मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज नवादा जिले के वारिसलीगंज विधायक अनिता देवी के पति और चर्चित बाहुबली नेता अशोक महतो पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे।

परिजनों से मिलकर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और सांत्वना दी। इस दौरान मृतक के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल था।

परिजनों से मुलाकात के बाद अशोक महतो ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि – “बिहार में लगातार पिछड़े और दलित समाज के लोगों की हत्या की घटनाएं घट रही हैं। प्रशासन और सरकार इस पर कोई ठोस एक्शन नहीं ले रही है। प्रणव कुमार की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएंगे।

बता दें कि प्रणव कुमार उर्फ पीयूष की हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश है। परिजनों ने भी हत्या के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी