शवयात्रा को लेकर कल हिसुआ बाजार बंद रखने की अपील, न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग
संजय वर्मा
हिसुआ, नवादा। हिसुआ में हुई गोलीबारी की घटना में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद बुधवार को प्रस्तावित शवयात्रा को लेकर हिसुआ बाजार बंद रखने की अपील की गई है। सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शवयात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।
इस संबंध में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, वार्ड पार्षद उदय बाला एवं उप चेयरमैन टिंकू चौधरी ने लोगों से शवयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटना दोबारा किसी के साथ न हो, इसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी इच्छा के अनुसार दुकानें बंद कर शवयात्रा में शामिल हों और मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
उन्होंने कहा कि मृत युवक के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शवयात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि एकजुटता और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग ही मृतक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड