हिसुआ में छात्र पीयूष हत्याकांड: RJD नेता व पूर्व विधायक कौशल यादव पीड़ित परिवार से मिले, बोले- हत्यारों को मिले कड़ी से कड़ी सजा
नवादा : नवादा जिले के हिसुआ में टीएस कॉलेज के पास हुए चर्चित छात्र हत्याकांड के बाद सियासत और प्रशासन दोनों हरकत में है। सोमवार को बाइक सटने और कॉलेज में सीट विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए छात्र पीयूष कुमार उर्फ प्रणय कुमार (22 वर्ष) के घर शुक्रवार को राजद नेता व पूर्व विधायक कौशल यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे।
कौशल यादव ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पीड़ित पिता मनीष भारती और चाचा व वरिष्ठ पत्रकार उदय भारती सहित परिजनों से विस्तार से घटना की जानकारी ली।
कौशल यादव ने कहा – यह कानून व्यवस्था पर सवाल है। परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कौशल यादव ने कहा कि हिसुआ जैसे शांत इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक छात्र की हत्या बेहद निंदनीय और भयावह है।
उन्होंने कहा, “पीयूष कुमार एक होनहार छात्र था। जिस तरह से 10-15 की संख्या में बदमाश दो कार और एक बुलेट बाइक से आकर पांचूगढ़ / चंद्रवंशी मोहल्ले में घुसकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, यह पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है। हमारी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द सभी हत्यारों की पहचान कर गिरफ्तारी करे और स्पीडी ट्रायल के तहत दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।”
उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की भी मांग की।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड