नवादा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। रविवार रात अकबरपुर प्रखंड के डिरी गांव निवासी 21 वर्षीय गुलशन कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई लक्ष्मण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक नवादा के कलाली रोड स्थित एक निजी दुकान में काम करते थे। रात में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरेव गांव से पहले एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण कुमार को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
सबसे दुखद बात यह है कि गुलशन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला बेटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। तीज पर्व की तैयारियों के बीच आई इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड