दिल्ली विश्वविद्यालय का 19 वर्षीय छात्र साहिल अपने परिवार का सहारा बनने के लिए पार्ट-टाइम कार चलाता है। वह खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार हुआ है और उसे आशंका है कि SSC ने दोबारा उसी एजेंसी को ठेका दे दिया है, जिससे फिर से पेपर लीक हो जाएगा। इसी इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर जुलाई में दिल्ली में आयोजित एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उसके चेहरे पर पेलेट गन से हमला कर दिया। इस बर्बर कार्रवाई के बाद अब साहिल की एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
छात्रों द्वारा सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने पर मिली इस सज़ा की सख्त निंदा करते हुए साहिल और जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ एकजुटता जताई गई है। इसके साथ ही मांग की गई है कि मोदी जी देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगें, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड