प्रयागराज के यमुनानगर स्थित बारा थाना क्षेत्र की गन्ने चौकी में तैनात एक दीवान पर चोरी हुई भैंस बरामद कराने के नाम पर पीड़ित परिवार से ₹4 हजार लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संबंधित दीवान द्वारा रुपये लेने की बात स्वीकार करने का दावा किया जा रहा है।
पीड़िता सिया देवी के अनुसार, पिछले महीने उनकी पांच भैंसें चोरी हो गई थीं, जिनका काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला था। शनिवार को स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि उनकी भैंसें बारा थाना क्षेत्र के तेलघना गांव में रवि पटेल नामक व्यक्ति के यहां बंधी हुई हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। आरोप है कि गन्ने चौकी में तैनात दीवान एहतेशाम खान ने भैंस दिलाने के नाम पर ₹4 हजार की मांग की और रुपये ले लिए। इसके बाद भी पीड़िता को पिछले दो दिनों से लगातार चौकी बुलाया जा रहा है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन, रुपये के लेन-देन का कथित वीडियो वायरल होने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेजी से उठ रही है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड