शुरू न्यूज़
पू० मा० वि० पट्टी धर्मदास में अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न, शत-प्रतिशत नामांकन व नियमित उपस्थिति पर दिया गया जोर
पू० मा० वि० पट्टी धर्मदास में अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न, शत-प्रतिशत नामांकन व नियमित उपस्थिति पर दिया गया जोर
घघसरा। सहजनवा। गोरखपुर।
पाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टी धर्मदास में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीराम यादव ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आएं। उन्होंने बताया कि नियमित उपस्थिति से बच्चों का शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास बेहतर होता है।
बैठक के दौरान अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया गया।
प्रधानाचार्य मनीराम यादव ने जन-जागरूकता अभियान के तहत सभी अभिभावकों से अपने आसपास के लोगों को भी बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।
बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए बच्चों की शिक्षा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित शिक्षक मारिया कैश व अभिभावक राजेश शुक्ला,हरीराम शुक्ला,हरी यादव,राम दवन यादव,संजु शर्मा,सरिता देवी,नितू,कुसमावती प्रजा पति,शुसीला देवी आदि अभिभावक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड