रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

बस अड्डे पर मिली सोने की कुंडलियों की जोड़ी, पुलिस ने असली मालकिन को लौटाई

Babu Bajpai

बस अड्डे पर मिली सोने की कुंडलियों की जोड़ी, पुलिस ने तलाश कर असली मालकिन को लौटाई
बस अड्डे पर मिली सोने की कुंडलियों की जोड़ी, पुलिस ने तलाश कर असली मालकिन को लौटाई
हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को पीली धातु की एक जोड़ी कुंडलियां पड़ी मिलीं। पुलिस ने कुंडलियों को सुरक्षित रखते हुए उनकी वास्तविक स्वामिनी की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, बस अड्डे पर ड्यूटी के दौरान UP 78 KN 0443 बस के पास जमीन पर कुंडलियां पड़ी दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित रखने के बाद आसपास मौजूद यात्रियों और आमजन से पूछताछ की। इसके साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा कर कुंडलियों की मालकिन को तलाशने का प्रयास किया गया।
पुलिस के अथक प्रयासों के बाद कुंडलियों की वास्तविक स्वामिनी श्रीमती रामबेटी पत्नी श्री जगपाल, निवासी ग्राम व थाना बेहटा गोकुल, हरदोई की पहचान हुई। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने कुंडलियां उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दीं।
कुंडलियां वापस मिलने पर रामबेटी ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए पुलिसकर्मियों की ईमानदारी और तत्परता की सराहना की। मामले में उ0नि0 कौशल किशोर यादव, हे0का0 राजेन्द्र गंगवार, का0 विनित कुमार, का0 रिंकू, म0का0 प्रियंका भट्ट और म0का0 स्वाति सिंह पुलिस टीम में शामिल रहे।
ईमानदारी की यह पहल पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा मजबूत करने वाली है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी