*फतेहाबाद में जनरल स्टोर से सामान लेकर भागे बाइक सवार, वारदात CCTV में कैद*
*फतेहाबाद (आगरा):* फतेहाबाद में जनरल मर्चेंट की दुकान से बाइक सवार युवक बिना पैसे दिए सामान लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर हनुमान नगर स्थित एक जनरल स्टोर की है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर दुकान पर आए। दो युवक बाइक स्टार्ट कर उस पर ही बैठे रहे, जबकि तीसरा युवक दुकान के अंदर गया और सामान खरीदा।
बताया जा रहा है कि युवक ने दुकानदार से सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान लिया और बिना पैसे दिए ही तेजी से बाइक पर बैठकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। दुकानदार जब तक कुछ समझ पाता, तीनों आरोपी मौके से भाग चुके थे।
पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फुटेज में तीनों युवकों की हरकत साफ दिखाई दे रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड