शुरू न्यूज़
हाट गम्हरिया-केंदपोसी मुख्य मार्ग पर सोमवार को मृगलिंडी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डिपासाईं निवासी 25 वर्षीय श्रवण कुमार की मौत हो गई। श्रवण अपनी बहन की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर दोस्तों के घर से लौट रहा था, तभी सामने से आ रही एक हाईवा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा जयराम हँसा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ओडिशा के चंपुआ अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।
श्रवण कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था। लगभग ढाई वर्ष पूर्व उसके पिता रवीश कुमार का बीमारी से निधन हो चुका था। श्रवण की चार बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी थी और वह तीसरी बहन की शादी की तैयारी के लिए बेंगलुरु से दो दिन पहले ही घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही हाट गम्हरिया और जगन्नाथपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
हादसे की जानकारी मिलने पर टोंटो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड