शुरू न्यूज़
पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के रूईया गांव में 25 वर्षीय विवाहिता उमा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात महिला का शव उसके घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उमा देवी को प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है या उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के ससुर कृष्ण चंद्र गोप के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे उनके बेटे जितेंद्र गोप की पहली पत्नी तारामणि देवी ने आकर उन्हें सूचना दी कि उनकी छोटी बहू उमा देवी का शव कमरे में फंदे से लटक रहा है। यह जानकारी मिलने पर सास, ससुर और पति तुरंत कमरे में पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर जमीन पर रखा।
परिजनों ने बताया कि उमा देवी सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट से घर लौटी थी, और इसी के बाद रात में यह घटना हुई। मंगलवार सुबह इसकी सूचना महुलडीहा गांव में रहने वाले मृतका के भाई और अन्य मायके पक्ष के परिजनों को दी गई।
थाना पहुंचने के बाद, मृतका के भाई और मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उमा देवी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी प्रताड़ना के कारण उसे हत्या अथवा आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद, पुलिस तत्काल रूईया गांव पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड