शुरू न्यूज़
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सैतबा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक और ओडी कार की टक्कर हो गई, जिसमें गोइलकेरा के नूगड़ी निवासी 50 वर्षीय पूर्व सैनिक सुरेंद्र जामुदा की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब सुरेंद्र जामुदा अपने भाई के साथ चाकोपसाई से अपने घर नुगड़ी लौट रहे थे।
मृतक के पुत्र सुनील कुमार जामुदा ने बताया कि सैतबा गांव के पास सामने से आ रही एक ओडी कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी सुरेंद्र जामुदा को ग्रामीण और परिजन तुरंत इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलने पर गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड