शुरू न्यूज़
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है, जहाँ सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने एक वीडियो में एसडीएम के पेशकार को जमकर फटकार लगाई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें पेशकार पर लोगों से काम करवाने के नाम पर 4000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
वायरल वीडियो में, विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने पेशकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि उसने रिश्वत के पैसे वापस नहीं किए तो वह सस्पेंशन के लिए तैयार रहे। विधायक के इस निर्देश के बाद, एसडीएम ने पीड़ितों को आज सुबह 10:00 बजे अपने कार्यालय बुलाया।
यह कोई पहला मौका नहीं है जब सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा है। इससे पहले भी किसान यूनियन और विभिन्न सामाजिक संगठन सिकंदराबाद तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एसडीएम को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड