शुरू न्यूज़
सतना जिले के नागौद स्थित प्रसिद्ध ‘खैरुआ सरकार’ मंदिर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ श्रद्धालुओं द्वारा मन्नत पूरी होने की कामना के साथ चढ़ाए गए नारियलों को गुपचुप तरीके से बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने नारियलों से भरी एक गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मंदिर के पुजारी प्रशांत तिवारी और उनके भाई मोहित तिवारी पर इन मन्नत के नारियलों को ₹7,000 में बेचने का आरोप लगाया गया है।
नियमों के मुताबिक, न्यायालय द्वारा नियुक्त रिसीवर (एसडीएम नागौद) की अनुमति के बिना मंदिर परिसर में ऐसी किसी भी सामग्री की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित है। इस प्रतिबंध के बावजूद मन्नत के नारियलों का सौदा करने पर नागौद पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ अमानत में खयानत (Breach of Trust) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड