शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के सतना जिले से पवई जा रही एक महिला के साथ बस में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता रश्मि बागरी ने ‘जनक नंदी परिहार’ बस के कंडक्टर और क्लीनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, नागौद से पवई की यात्रा के दौरान, बस में मौजूद कंडक्टर और क्लीनर ने उन्हें अपना बैग बस के अंदर से ऊपर रखने के लिए मजबूर किया, जबकि पीड़िता ने बार-बार मना किया था कि बैग में कीमती सामान है। कंडक्टर ने उन्हें बैग पूरी तरह सुरक्षित पवई तक पहुँचने का भरोसा भी दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि जब बस पवई के पास एक गड्ढे में रुकी और वह नीचे उतरीं, तो उन्होंने देखा कि उनके बैग की बगल की चेन कटी हुई थी और उसमें रखे सभी कीमती जेवर गायब थे। इस घटना के तुरंत बाद, रश्मि बागरी ने पवई थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की।
हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें प्रतिदिन थाने बुलाकर घंटों इंतजार कराने के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के वापस भेज दिया। न्याय की उम्मीद में, परेशान होकर पीड़िता ने पन्ना एसपी कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बस स्टाफ पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने चोरी हुए सामान को वापस दिलाने की मांग की है। इस घटना ने बस में यात्रा करने वाले आम यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड