मैनपुरी में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है और रिपोर्ट दर्ज न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। महिला का कहना है कि थाना स्तर पर शिकायत देने के बावजूद उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बेवर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनान परिहार वाली गली निवासी अनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को पहले 31 मार्च 2026 को अमित नामक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
इस पिछली घटना में थाना बेवर में मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया था। अब महिला का आरोप है कि 2 जुलाई 2026 की रात करीब 11:50 बजे अमित अपने पिता सुनील के साथ मोटरसाइकिल से उनके घर पहुँचा और उनकी बेटी को एक बार फिर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपी ने तमंचा दिखाकर रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता अनीता देवी का कहना है कि जब वह इस घटना की शिकायत दर्ज कराने थाना बेवर पहुँची, तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित महिला ने अब पुलिस अधीक्षक से मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड