मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र से यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, मोहल्ला प्रेम चिरैया निवासी मोहम्मद अली ने उसे प्रेमजाल में फँसाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और युवती के गर्भवती होने पर दबाव डालकर उसका गर्भपात करवाया। घटना के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया है।
इस मामले में पीड़िता ने स्थानीय भोगांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे संरक्षण दे रही है और उसे खुलेआम घूमने की छूट दी जा रही है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पक्ष लगातार उसे और उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फँसाने की धमकी दे रहा है, जिससे वह दहशत में है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड