शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बिछवा थाना क्षेत्र की लहर चौकी में तैनात दरोगा मनोज कुमार का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में दरोगा मनोज कुमार पर पीड़ित पक्ष के मुकदमे से आरोपियों के नाम बाहर निकालने या रफा-दफा करने के लिए कथित तौर पर ‘डील’ करने की बातचीत का आरोप है।
यह पहली बार नहीं है कि दरोगा मनोज कुमार विवादों में घिरे हैं; वह पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कई बार गंभीर विवादों और चर्चाओं का हिस्सा रह चुके हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद मैनपुरी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अरुण कुमार ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड