शुरू न्यूज़
भीलवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस ने महज 42 घंटे के भीतर ₹20 लाख की लूट का खुलासा कर दिया। इस घटना में सबसे बड़ा मोड़ यह रहा कि जिसे लूट का पीड़ित बताया जा रहा था, वही व्यक्ति इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बुधवार शाम करीब 4 बजे बताया कि 29 जून की शाम को ₹20 लाख की लूट की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पीड़ित नारायण सिंह की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद गहन पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि उसने अपने भाई रघुवीर उर्फ राजवीर और दोस्त विशाल साहू के साथ मिलकर लगभग 15 दिन पहले इस पूरी योजना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सोशल मीडिया और फिल्मों से प्रेरणा लेकर एक ऐसी फर्जी लूट की कहानी गढ़ी थी, जिससे यह एक वास्तविक वारदात लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जब कोतवाली पुलिस उन्हें कोर्ट ले जा रही थी, तो रास्ते में पुलिस वाहन खराब हो गया, जिसके चलते पुलिसकर्मियों को तीनों आरोपियों को पैदल ही कोर्ट ले जाना पड़ा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड