शुरू न्यूज़
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को भीलवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाने में तैनात कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को ₹6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह रिश्वत एक पुराने मामले में जल्द कार्रवाई करने और परिवादी को परेशान न करने की एवज में मांगी थी। एसीबी ने ट्रैप के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल पर लगे एक छोटे बैग से रिश्वत की राशि बरामद की।
एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि कोतवाली थाने में उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर संख्या 458/22 की जांच चल रही है। इस मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) मदनलाल जांगिड़ कर रहे थे, जबकि कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद फाइल से संबंधित काम देख रहा था। आरोप है कि कांस्टेबल ने फाइल में तेजी से कार्रवाई करने के नाम पर पहले ₹20 हजार की रिश्वत मांगी, जिसे बाद में ₹15 हजार में तय किया गया। आरोपी कांस्टेबल पहले ही ₹5 हजार ले चुका था और बाकी की राशि के लिए लगातार परिवादी पर दबाव बना रहा था।
एसीबी ने 29 जून को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें ₹15 हजार की रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद मंगलवार को एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के पर्यवेक्षण में भीलवाड़ा-प्रथम इकाई के उप अधीक्षक पारसमल के नेतृत्व में यह ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कांस्टेबल ने परिवादी से ₹6 हजार लिए और उन्हें अपनी मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे कपड़े के छोटे बैग में रखवा दिया, जिसके तुरंत बाद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।
एसीबी ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले में आगे की जांच जारी है। यह जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड