शुरू न्यूज़
छतरपुर में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक-युवती ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दंपति का आरोप है कि उनके परिवार के लोग इस विवाह से नाराज हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहे हैं।
आवेदन के मुताबिक, छतरपुर के सटई रोड स्थित लक्ष्मण कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 33 के रहने वाले 22 वर्षीय नरेंद्र साहू और रोशिता उर्फ सविता कुशवाहा ने अपनी मर्जी से पहले महावीर मंदिर में विवाह किया और इसके बाद कोर्ट मैरिज भी की। दोनों का कहना है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रह रहे हैं।
दंपति ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे आवेदन में आरोप लगाया है कि युवती के माता-पिता, भाई और अन्य परिजन इस शादी से नाखुश हैं, जिससे उन्हें अपनी जान-माल का खतरा सता रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि यदि भविष्य में परिजनों द्वारा पति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड