शुरू न्यूज़
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बरद्वाहा गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जमीन की रजिस्ट्री में कथित धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उससे 0.171 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखे से करीब 3 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। महिला का कहना है कि वह अनपढ़ है और आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाकर उसे पूरी तरह गुमराह किया।
इस पूरे मामले का खुलासा रजिस्ट्री के लगभग 10 दिन बाद हुआ, जब पीड़िता को इस बड़ी धोखाधड़ी की जानकारी मिली। इसके तुरंत बाद वह न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड