शुरू न्यूज़
छतरपुर की सुल्तानिया कॉलोनी निवासी कायनात जहां बेगम ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 8 मई 2026 को सड़क हादसे में उनके पति शाहबाज अली की मौत के बाद ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की, उनके दस्तावेज और संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया, तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनके मायके में आकर परिजनों से मारपीट की और उनका मोबाइल तोड़ दिया।
अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पति की मौत के कुछ ही समय बाद उनके ससुर आजाद अली ने उनके सामने आपत्तिजनक ‘हलाला’ प्रस्ताव रखकर शादी करने का दबाव बनाया और परिवार में ही निकाह करने को कहा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि ससुराल पक्ष उनके पति के दुर्घटना मुआवजे की राशि पर कब्जा करना चाहता है। उन्होंने नंदोई सलमान खान, सास रिजावन, देवर फैज अली और नंदन सुरैया पर मारपीट करने, चैक पर जबरन हस्ताक्षर कराने और सभी दस्तावेज छीनने का आरोप लगाया है। विधवा महिला ने स्पष्ट किया कि ससुर की नीयत ठीक नहीं है और जब उन्होंने हलाला या परिवार के किसी सदस्य से शादी करने से मना किया, तो उन्हें पीटकर घर से भगा दिया गया; और जब वह मायके पहुंचीं तो ससुराल वालों ने वहाँ भी आकर उनके परिजनों के साथ मारपीट की।
पीड़िता का कहना है कि पहले भी पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई थी। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड