शुरू न्यूज़
सिवनी पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी इलाके में बीते एक से डेढ़ साल के दौरान हुई आधा सैकड़ा से ज्यादा चोरियों में से आधा दर्जन चोरियों का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो बाइक सहित कुल 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि सिवनी शहर में घटित छह चोरियों का खुलासा करते हुए सभी छह आरोपियों को पकड़ा गया है।
पुलिस पड़ताल में यह भी सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक चोर ने चोरी के जेवरात गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए इन 6 शातिर चोरों में से दो आरोपी जबलपुर के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ बलात्कार के मामले भी दर्ज हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड