शुरू न्यूज़
सिवनी जिले की बरघाट जनपद पंचायत में अफसरशाही चरम पर है, जहां जनपद सीईओ और भाजपा की महिला अध्यक्ष के बीच तीखे टकराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनसुनवाई में जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचीं भाजपा जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा राहांगडाले और जनपद सीईओ प्रतिभा परते के बीच जमकर बहस हो गई। आरोप है कि प्रोटोकॉल को ताक पर रखकर सीईओ ने तल्ख रवैया अपनाया और इस विवाद के बाद जनपद अध्यक्ष के चैंबर में ताला लटकवा दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में भाजपा संगठन और स्थानीय नेतृत्व की प्रशासनिक पकड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब सत्ताधारी दल की अध्यक्ष के साथ ही ऐसा बर्ताव हो रहा है, तो आम जनता का क्या होता होगा। प्रशासनिक मर्यादा को तार-तार करने वाले इस मामले की शिकायत अध्यक्ष श्रीमती आभा राहांगडाले ने जिला कलेक्टर से की है, जिसके बाद अब देखना है कि आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड