शुरू न्यूज़
सिवनी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने 25-26 जुलाई की मध्य रात्रि विशेष “नाईट काम्बिंग ऑपरेशन” चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश पर एएसपी दीपक मिश्रा की अगुवाई में 102 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक जिले भर में ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस ने 45 स्थाई और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 103 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 80 गुंडा-बदमाशों और 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जबकि होटलों, ढाबों और लॉज में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड