कान्हीवाड़ा में बेखौफ चोरों का तांडव: 4 दुकानों के ताले टूटे, CCTV में कैद हुई वारदात से व्यापारियों में आक्रोश
सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा में देर रात अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तांडव मचाते हुए चार अलग-अलग दुकानों के ताले तोड़कर पुलिस गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी। चोरों ने बड़ी बेखौफ तरीके से कान्हीवाड़ा थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य बस स्टैंड, बाजार चौक और दुर्गा चौक जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड पर स्थित जैन होटल और साहू कृषि केंद्र को अपना निशाना बनाया। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर स्थित बाजार चौक के सजनी ब्यूटी पार्लर और दुर्गा चौक स्थित कान्हा मिष्ठान भंडार के भी ताले चटका दिए। चोर जैन होटल और सजनी ब्यूटी पार्लर के भीतर दाखिल होने में कामयाब रहे और काउंटर में रखा कैश तथा एक मोबाइल समेटकर रफूचक्कर हो गए। वहीं साहू कृषि केंद्र का एक ताला तोड़ने के बाद दूसरा ताला न टूटने के कारण चोर दुकान के अंदर घुसने में असफल रहे।
चोरों की यह पूरी करतूत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाने के इतने करीब और नगर के व्यस्ततम इलाकों में एक साथ चार दुकानों के ताले टूटने की घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद कान्हीवाड़ा पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात चोरों की तलाश व मामले की सघन जांच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड