जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट का आरोप, सदर थाने में दी शिकायत
गंगापुर सिटी नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे जगमोहन मेहतर ने कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने सदर थाना गंगापुर सिटी में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में जगमोहन पुत्र होल्यू मेहतर ने बताया कि वह चुनाव के दौरान दोपहर करीब 3 बजे बूथ के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान रवि गुर्जर बड़ौदा, मुनिम गुर्जर और पदम गुर्जर अपने साथ 8-10 अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया और चुनाव लड़ने को लेकर धमकाया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जगमोहन के चिल्लाने पर मौके से कुछ दूरी पर खड़े उसके समर्थक वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ मौजूद कुछ महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।
जगमोहन ने शिकायत में बताया कि मारपीट में उसके हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उसने पुलिस से मेडिकल करवाने, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने तथा आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस की ओर से शिकायत की जांच और मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है। आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
वाइट भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मेहतर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड