रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

सरयू नदी क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, हटाने का आदेश

PushpRaj kashyap

बाढ़ के बाद DM का बड़ा एक्शन –
सरयू नदी के सीमांकन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को हिदायत अतिक्रमण हटा लें नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
रामघाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे निर्माण को रोकने हेतु विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा 2 पूर्व सैनिक रामघाट पर तैनात किए जाएंगे-जिलाधिकारी
ख़बर चित्रकूटधाम
चित्रकूट 18 सितंबर। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आज चित्रकूट, सीतापुर क्षेत्र में पूर्व में प्रवाहित सरयू नदी के क्षेत्र का निरीक्षण कर सीमांकन एवं अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी क्षेत्र के सीमांकन की प्रक्रिया प्रचलित है, जिसे उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट एवं मध्य प्रदेश के जनपद सतना की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सीमांकन के दौरान कुछ अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाए जाने की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव को निर्देश दिए कि सीमांकन की कार्यवाही के साथ-साथ स्थायी पिलर भी स्थापित कराए जाएं, ताकि नदी की भूमि की सीमा स्पष्ट रूप से निर्धारित एवं संरक्षित रह सके। साथ ही मध्य प्रदेश के सतना जनपद के संबंधित लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मध्य प्रदेश नदी क्षेत्र में भी सीमांकन की कार्यवाही कराई जाए तथा क्षेत्र में हुए नवीन निर्माणों की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके मानचित्र स्वीकृत हैं अथवा नहीं।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने फूड प्लाजा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया तथा उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वहां स्थित सरकारी भूमि का भी नियमानुसार सीमांकन कराया जाए।
उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं सीतापुर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि दुकानदारों द्वारा दुकान की निर्धारित सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि निर्माणाधीन अवैध निर्माण / बिना नक्शा पास किए जा रहे नए निर्माण को रोकने हेतु चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के सम्पूर्ण क्षेत्र में 5 पूर्व सैनिकों को तैनात किया जाएगा, जिनमें से 2 पूर्व सैनिक रामघाट क्षेत्र में तैनात किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कर्वी अजय यादव, मध्य प्रदेश सतना के लेखपाल रावेन्द्र, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी