शुरू न्यूज़
चित्रकूट जनपद से सटे बांदा जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज कस्बे में गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे करंट की चपेट में आने से 62 वर्षीय वृद्ध विजय कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई। मृतक विजय कुमार विश्वकर्मा, जो रामकिसुन के पुत्र और फतेहगंज कस्बे के निवासी थे, के परिजनों ने बताया कि उनके घर के सामने लगे विद्युत पोल की सपोर्ट तार में करंट उतर रहा था।
विजय वहीं से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ सपोर्ट तार से छू गया, जिससे वह तार से चिपक गए। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने डंडे की मदद से उन्हें तार से छुड़ाया। गंभीर अवस्था में विजय को परिजनों द्वारा निजी साधन से सोनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। चित्रकूट पुलिस ने मृतक के शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड