रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

केशहर नदी में डूबीं दो सगी बहनें, एक बेटी लापता

Pappu Kumar

रफीगंज केशहर नदी में मां समेत दो सगी बहनें डूबीं, मां और एक बेटी को बचाया गया; दूसरी की छह घंटे से तलाश जारी

रफीगंज प्रखंड की भदवा पंचायत के मंजखड़ गांव के पास केशहर नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में मां समेत दो सगी बहनें डूब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से मां शोभा देवी (45) और उनकी बेटी काजल कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 17 वर्षीय ब्यूटी कुमारी तेज धारा में बहकर लापता हो गई।
बताया गया कि शैलोपुर गांव निवासी दीपू साव की पत्नी शोभा देवी अपनी दोनों बेटियों काजल और ब्यूटी के साथ उचौली बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं। मंजखड़ गांव के समीप ग्रामीणों द्वारा बांस की चचरी से बनाया गया अस्थायी रास्ता पार करते समय अचानक तेज पानी के बहाव में तीनों बहने लगीं। शोर सुनकर आसपास मौजूद बलिगांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मां-बेटी को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन ब्यूटी तेज धारा में बह गई।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रमोद कुमार सिंह, रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सहयोग से शैलोपुर और बलिगांव के दर्जनों ग्रामीणों ने नदी में उतरकर ब्यूटी की तलाश की। शुक्रवार रात आठ बजे तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि लापता नाबालिग की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से भी गोताखोर बुलाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी